स्वादिष्ट गाजर का हलवा
नई दिल्ली,
घर में इस तरीके से बनाएं स्वादिष्ट गाजर का हलवा
एक नज़र
रेसिपी क्विज़ीन :इंडियन
कितने लोगों के लिए :2 - 4
समय :30 मिनट से 1 घंटा
मील टाइप :वेज
रेसिपी क्विज़ीन :इंडियन
कितने लोगों के लिए :2 - 4
समय :30 मिनट से 1 घंटा
मील टाइप :वेज
आवश्यक सामग्री
गाजर 4-5 बड़े साइज
एक कप दूध
आधा कप चीनी
आधा कप खोया (मावा)
बादाम 8-10, बारीक काटे लें
किशमिश 8 से 10 (धो लें)
काजू 7-8 बारीक काट लें
पिस्ता 4-5 बारीक काट लें
इलायची 5 पिसी हुई
1/4 कप घी
एक बड़ा चम्मच सूखे मेवे
गाजर 4-5 बड़े साइज
एक कप दूध
आधा कप चीनी
आधा कप खोया (मावा)
बादाम 8-10, बारीक काटे लें
किशमिश 8 से 10 (धो लें)
काजू 7-8 बारीक काट लें
पिस्ता 4-5 बारीक काट लें
इलायची 5 पिसी हुई
1/4 कप घी
एक बड़ा चम्मच सूखे मेवे
विधि
- गाजर छीलकर धो लें और कद्दूकस करें.
- अब गैस पर एक कड़ाही रखें. उसमें दूध डालकर, कद्दूकस की हुई गाजर मिलाकर मध्यम आंच पर पकाएं.
- दूध और गाजर को एक बड़ी चम्मच से चलाते रहें.
- जब गाजर का सारा पानी सूख जाए और दूध गाढ़ा होकर उसमें अच्छी तरह मिक्स हो जाए, तो गाजर में चीनी और घी डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- चीनी घुलने के बाद उसे भी अच्छी तरह सुखा लें.
- गाजर पकने के बाद जब उसका सारा पानी सूख जाए, तो उसमें खोया मैश करके मिक्स करें और चलाएं.
- फिर हलवे में बादाम, किशमिश, काजू, पिस्ता व इलायची मिलाएं और उसे मधयम आंच पर चम्मच से चलाते हुए पकाएं.
- अब गैस बंद कर दें. लीजिए तैयार है जायकेदार गाजर का हलवा . अब बिना देर किए गर्मागर्म सर्व करें.

माइक्रोवेव में ऐसे बनाएं:
- गाजर छीलकर धो लें और फिर कद्दूकस कर लें.
- माइक्रोवेव सेफ कांच के बर्तन में घी और गाजर डालें. इसे माइक्रोवेव में हाई पावर मोड पर आधे घंटे के लिए पकाएं.
- इसके बाद गाजर में दूध, चीनी, मावा (खोया) और इलायची पाउडर डालकर मिक्स करें.
- इसे फिर से माइक्रोवेव में हाई पावर पर 8 मिनट के लिए रखें.
- अब माइक्रोवेव बंद कर दें और हलवा 5 मिनट के लिए इसमें ही रखा रहने दें.
- इसके बाद माइक्रोवेव से हलवा निकालकर इसमें काजू, बादाम और पिस्ता डालकर मिक्स करें.
- लीजिए तैयार है माइक्रोवेव में बना गाजर का हलवा.

स्वादिष्ट गाजर बनाने के लिए ये टिप्स अपनाएं:
- गाजर का हलवा बनाने के लिए मैं लाल और रसदार गाजर ही चुनता हूं. खरीदते समय आप भी चखकर इसकी पहचान कर सकते हैं. इससे हलवा का रंग और स्वाद दोनों बढ़िया आता है.
- गाजर के हलवे को हमेशा धीमी आंच में पकाएं तो बेहतर रिजल्ट मिलेगा.
- इस हलवे को जल्दी पकाना चाहते हैं तो आप गाजर को अच्छी तरह धोकर कूकर में 1-2 सीटी लगाकर उबाल भी सकते हैं. इसके बाद इसे कद्दूकस करें. पानी आधा कप से भी कम रखें.
- कई लोग गाजर में किशमिश भी डाल देते हैं जिससे इसमें मिठास कम और खट्टापन आ जाता है. मैं किसी भी हलवे में किशमिश डालना पसंद नहीं करता. अगर आपको मेवे डालने हैं तो उन्हें पहले घी में हल्का फ्राई कर लें. जिससे हलवे में उनका कच्चापन नहीं आएगा.
- अगर मावे वाला गाजर का हलवा बनाना है तो पहले मावा को हल्की आंच पर फ्राई कर लें. मतलब हल्का भून लें. इसका हलवे का स्वाद बढ़ जाएगा.
- हलवे में खड़ी इलायची की जगह पाउडर इस्तेमाल करें.
- ऐसा ही दूध के साथ साथ करें. दूध को पहले अच्छी तरह उबाल लें. साथ ही दूध की मात्रा कम रखें.
- हलवे को सॉफ्ट या मुलायम बनाने के लिए चीनीअंत में ही डालें. अगर इसे और भी जल्दी पकाना चाहते हैं चीनी की जगह आप मिल्कमेड या कंडेंस्ड मिल्क का इस्तेमाल कर सकते हैं. 2 कप कद्दूकस गाजर में 1/4 कप कंडेंस्ड मिल्क पर्याप्त है.
- हलवे को पकाते वक्त इसे पूरी तरह गाढ़ा न करें.
- मलाईदार हलवा बनाने के लिए 2 कप कद्दूकस गाजर में 1/4 कप खोया (मावा) डालें. अगर आप मीठे खोये का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इस हिसाब से ही चीनी डालें.
- हलवे को ज्यादा क्रिमी बनाने के लिए 2 कप कद्दूकस गाजर में 1/4 कप कंडेंस्ड मिल्क डालें और चीनी की मात्रा कम करके सिर्फ एक बड़ा चम्मच चीनी ही डालें.
- गाजर के हलवे को ठंडे वनीला आइसक्रीम के साथ भी सर्व कर सकते हैं.

gajar ka halwa, cooking tips, gajar ka halwa recipe in hindi

Comments