नारियल की बर्फी कैसे बनाते है? How to make Nariyal Barfi? Step-By-Step
click this video to see how to make delicious recipes and subscribe this channel
नारियल की बर्फी कैसे बनाते है?
नारियल एक बहुत ही पोस्टिक फल है और ये केरेला में ज्यादा पाई जाती है | वैसे तो नारियल से हम बहुत सारी चीजे बना सकते है, नारियल कि चटनी, लडडू, बर्फी, यहाँ तक कि हम इसे सब्जियों में भी इस्तेमाल करते है या इसको हम ड्राई फ्रुट के रूप भी ज्यादा इस्तेमाल करते है…. और ऐसा ही कुछ आज मैं आपके लिए ले कर आयी हु, आज मैं आपको बताउंगी कि नारियल कि बर्फी कैसे बनाते है…आप इसे किसी भी त्यौहार पे भी बना सकते है और उसे पूजा में इस्तेमाल कर सकते है, ये खाने में बहुत ही स्वादिस्ट होता है और इसे बनाना भी उतना ही आशान है
, इसे आप 30 मिनट तो 45 मिनट के अंदर में बना सकते है… तो चलिए शुरू करते है इसे बनाना, इसे बनाने के लिए हमें चहिये:-
सामग्री:
- नारियल(Coconut): 1
- दूध(Milk): 1 कप
- मलाई(Crem): 2 कप
- चीनी(Suger): 100 ग्राम
- पिस्ता (Pistachio)

आप पढ़ रहे है नारियल की बर्फी कैसे बनाते है? अगर आप चाहे तोआप #1 तिल के लडडू कैसे बनाते है? and #2 राजभोग कैसे बनाते है? बना सकती है |
बनाने की विधि:
- सबसे पहले नारियल के काले वाले भाग को चाकू की मदद से निकल दे |

लाइक करें और जानें खाना बनाने के नए तरीके अपने फसेबूक पर
2. फिर उसे मिक्सर में हल्का पीस ले | (वो बारीक़ के जैसा रहे)

3. फिर अब गैस पे पैन रखे और नारियल को भुने |

4. उसे माध्यम आंच पे तब तक भुने जब तक नारियल का दूध सुख न जाये |

5. फिर उसमे मलाई डाल दे और उसे अच्छी तरह से भुने |

6. उसके बाद उसमे दूध भी डाल दे और थोड़ी देर तक पकाये |

7. चीनी को भी मिक्सर में पीस ले और उसमे डाल दे |(चीनी डालते टाइम आंच को बिलकुल धीमा रखे)

8. थोड़ी देर बाद आप देखेंगे कि चीनी घुल गयी है तब आप गैस को तेज कर सकते है और उसे पका सकते है |

9. किसी प्लेट में बटर पेपर डाल दे और और उसके ऊपर बर्फी को डाल दे |

10. फिर उसे हाथ से अच्छे से बैठा दे और उसे चाकू से मार्क कर दे जिस भी आकर का आपको चाहिए |

11. और उसके ऊपर पिस्ता रखकर हलके हाथ से दबा दे | और उसे थोड़ी देर के लिए ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दे |

12. अब उसे अच्छे से काट ले और अब उसे किसी अच्छे से प्लेट रखकर उसे सजा दे |

13. और यहाँ आपकी नारियल कि बर्फी तैयार है

NOTE: इसे आप चाहे तो 10-15 दिनों तक फ्रिज में रखकर खा सकते है |
सामग्री:-
- बर्फी को आप धीमी आंच पे पकाये |
- नारियल को ज्यादा न भुने |
- बर्फी को प्लेट में डालने के बाद उसे चाकू से मार्क कर दे |
मुझे विस्वास है ये रेसिपी आपको बहुत पसंद आयी होगी | अगर इस रेसिपी से लेकर कोई डाउट है या आप किसी और रेसिपी के बारे में जानना चाहे तो जिसे मैंने अभी तक नहीं बताया है तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है |

Comments